टैरो कार्ड 27 जुलाई: जानिए, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन टैरो कार्ड्स की नजर में?…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ): 

 टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है।

कुछ मानते हैं यह टैरोची शब्द से उत्पन्न हुआ, जो माइनर आर्काना के कार्डों से संबंधित था, तो कुछ इसकी उत्पत्ति टैरोटी से मानते हैं क्रास लाइन जो कि कार्डों के पीछे दिखती है।

टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

आर्काना लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से उत्पन्न हुआ, जिसका अर्थ है रहस्यमय व्यक्तिगत विकास। रहस्यों से प्रतीकात्मक रूप से अभिलेखित शिक्षाएं लिए मेजर आर्काना गुप्त विज्ञान के छात्रों का गंभीर विषय है। 

आइए जानते हैं, टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज के दिन जैसा आपने प्लान किया है, वैसा नहीं होगा। मोटिवेशन में कमी आ सकती है। कभी-कभी चीजें एक्सपेक्टेशन के अनुसार न होना भी आपके फेवर में काम करता है। इसलिए कभी-कभी असफलताएं मेहनत करने के लिए जरूरी होती हैं।

वृषभ राशि- आज आपके विचार या तो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे या फिर चुनौतियों का कारण भी बन सकते हैं। अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें और पॉजिटिव सोच बनाए रखें। आज अपने विचारों पर ध्यान दें और नेगेटिव सोचने से बचें।

मिथुन राशि- आज आपको अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों से अलग सोचने की अपनी क्षमता पर काम करें। आज का दिन नई चीजों को ट्राई या एक्सप्लोर करने के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि- आपकी सोच ही आपकी मार्गदर्शक बनेगी। यह आपको याद दिलाएगी कि आप किसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आगे क्या करना है, इस पर अपना फोकस रखें। खुद के प्रति सच्चे रहें।

सिंह राशि- आज आपको अपने गोल्स पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपके सपने बड़े हैं, जो सच हो सकते हैं लेकिन इन्हें सच करने के लिए आपको एक बढ़िया प्लान बनाना होगा। आज का आपका दिन शुभ रहेगा। अपने सपनों को लेकर थोड़ा सीरियस हो जाएं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों अच्छी चीज ज्यादातर उसी वक्त होती हैं, जब आप उनकी एक्सपेक्टेशन नहीं रखते। आपकी लाइफ में कई अच्छे पल अभी आने बाकी हैं। इसलिए खुद को पॉजिटिव रखें। याद रखें सही समय पर आपको सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए हासिल की गई सफलताओं को याद करने का दिन है। अपनी उपलब्धियों को याद करने से आप काफी कॉन्फिडेंट फील करेंगे। कभी-कभी खुद की तारीफ खुद से करना भी जरूरी है। आज अपने लिए कुछ समय निकालें।

वृश्चिक राशि- आप काफी प्रतिभाशाली हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल कहां पर कर रहे हैं। हर व्यक्ति या सिचुएशन आपकी टाइम या एनर्जी को डिजर्व नहीं करता है। इस बात का ख्याल रखें की क्या आपको पीछे धकेल रहा है और क्या आपको आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।

धनु राशि- आज सलाह दी जाती है कि दूसरों के साथ वह खुद की तुलना न करें। इस बात पर अपना ध्यान केंद्रित रखें कि आप दूसरों से अलग क्यों हैं। अपनी स्किल्स पर काम करें।

मकर राशि- आज आपको दूसरे लोगों को माफ करने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरों को माफ करने का मतलब यह नहीं कि आप उनकी गलतियों को अनदेखा कर दें। बल्कि दूसरों को माफ करने से आपको मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कुंभ राशि- आज आपको कुछ चीज समझ में नहीं आएंगी। इसका मतलब यह नहीं कि आप तनाव लें। खुद पर भरोसा रखें। समय के साथ चीज खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगी।

मीन राशि- आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप जानते हैं की लाइफ में आप क्या चाहते हैं। आज का दिन अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए बढ़िया है। किसी भी चुनौती को पार करने के लिए आप में पूरी क्षमता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *