टैरो कार्ड 18 अगस्त: आपका दिन कैसा रहेगा? टैरो कार्ड से जानें आज का राशिफल…

सोनल मिश्रा (टैरो कार्ड विशेषज्ञ):

टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है।

कुछ मानते हैं यह टैरोची शब्द से उत्पन्न हुआ, जो माइनर आर्काना के कार्डों से संबंधित था, तो कुछ इसकी उत्पत्ति टैरोटी से मानते हैं क्रास लाइन जो कि कार्डों के पीछे दिखती है।

टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

आर्काना लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से उत्पन्न हुआ, जिसका अर्थ है रहस्यमय व्यक्तिगत विकास। रहस्यों से प्रतीकात्मक रूप से अभिलेखित शिक्षाएं लिए मेजर आर्काना गुप्त विज्ञान के छात्रों का गंभीर विषय है। 

आइए जानते हैं, टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आज अच्छा बने रहें। अच्छा बनने के लिए मेहनत करनी होगी और इसमें कठिनाइयां भी आएंगी, परंतु इससे आपको जीवन में नए अवसर मिलेंगे। अतीत की घटनाओं से आप सीख लेंगे और अतीत ही आपको मजबूत बनाएगा। आपका भाग्य चमकने वाला है।

वृषभ राशि- वर्तमान की सकारात्मक ऊर्जा से आपको पिता का आर्शीवाद मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नए अवसर या मौके मिलेंगे। अच्छी चीजें आपकी तरफ आएंगी। खुशियों को दूसरों के साथ शेयर करें।

मिथुन राशि- आज के दिन आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आप जो करना चाहते हैं कर पाएंगे। कोई आइडिया या किसी व्यक्ति से बातचीत करने से आपकी उम्मीद जग जाएगी। आपके सपने साकार होंगे, इसलिए उन सपनों पर विश्वास करें। आपका सकारात्मक व्यवहार आपको जीवन में नए अवसर दिलाएगा।

कर्क राशि- आपके द्वारा की गई मेहनत की सराहना की जाएगी। इस बात को हमेशा याद रखें कि किसी की मेहनत कभी बर्बाद नहीं जाती है। आपको खुद पर गर्व होगा जब कोई आपके काम की तारीफ करेगा। सक्सेस धीरे-धीरे मिलेगी।

सिंह राशि- आप किसी नए कनेक्शन से जुड़ सकते हैं, जिससे आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। ये कनेक्शन किसी पुराने दोस्त से या कार्यक्षेत्र में किसी से या अचनाक हुई किसी खास से मुलाकात के बाद बन सकता है। आपको जीवन में कुछ बड़ा मिल सकता है।

कन्या राशि- आपके दिमाग में जो चल रहा है उसको लेकर आपको स्पष्टता हो जाएगी। इससे पहले आप थोड़ा भ्रमित रह सकते हैं। चीजें स्पष्ट होने के बाद आप आत्मविश्वास के साथ काम कर सकते हैं। अपने लॉजिक और इंट्यूशन पर पूरा भरोसा रखें। जल्दबाजी न करें।

तुला राशि- आपकी उदारता की वजह से आपको नए मौके मिलेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आप जो लोगों के प्रति करूणा रखते हैं, उन्हें समय देते हैं, वो सब आपको वापस मिलेगा। कभी-कभी बिना मतलब किसी के लिए कुछ कर देने से बाद में हमें उसका सकारात्मक फल मिलता है।

वृश्चिक राशि- एक सुखद दिन के लिए तैयार रहें। ये सुखद समय किसी के साथ बातचीज करने या किसी के साथ समय बिताने की वजह से आ सकता है। आपके चहरे की मुस्कान वापस आने वाली है। इस समय का इस्तेमाल करें और मानसिक तनाव से दूर ही रहें। कभी-कभी सही जवाब हमें तब मिलते हैं जब हम रिलेक्स होते हैं। जब आप चीजों को छोड़ देते हैं तब जिंदगी और भी खूबसूरत हो जाती है।

धनु राशि- आज आप किसी ऐसे चेप्टर को बंद कर देंगे, जिससे अब आपका कोई मतलब नहीं। ये थोड़ा इमोशनल समय होगा, लेकिन आगे बढ़ना ही एक मात्र विकल्प है। जब आप अतीत को छोड़ आगे बढ़ेंगे तो ही आपको जीवन में कुछ नया और अच्छा मिलेगा।

मकर राशि- आज आपकी इंट्यूशन पावर अच्छी रहेगी। आप सही दिशा में काम करेंगे। हालांकि कुछ चीजों में थोड़ा ध्यान देना होगा। जिस काम को करने का मन न हो उसे आज बिल्कुल भी न करें। आपका दिल इस समय सब जानता है।

कुंभ राशि- आज अतीत की कोई अच्छी याद आपको आ सकती है, जिससे आप खुश होंगे। इस याद से आपकी उम्मीद फिर से जिंदा होंगी। ये यादें आपको याद दिलाएंगी आप कौन हैं और आपके क्या सपने हैं। इन पलों को प्रेम के साथ जिएं। अतीत की कुछ बातें आपके वर्तमान को अच्छा बना सकती हैं।

मीन राशि- आज आपकी सराहना की जाएगी। आप इस बात को याद रखें कि आपने कैसे कुछ लोगों की जिंदगी को रोशन किया है। खुद को याद करें और लोगों को मोटिवेशन दें। आप खुद पर जितना विश्वास करेंगे उतना ही दूसरे भी आप पर करेंगे। आज आत्मविश्वास ही आपका साथी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *