उन्नाव पहुंची स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा, सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की गई…

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रविवार को गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे। यहां पीडीनगर सुंदर पैलेस में अनुयायियों ने जोरदार स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि देश में गो माता की रक्षा और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए यह धर्म युद्ध यात्रा शुरू की है।

उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए उसकी सुरक्षा के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को गो रक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकारों से सख्त कानून बनाने की मांग करना भी है।

इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे। सुंदर पैलेस के बाद गांधीनगर तिराहा स्थित श्रीरामलीला मैदान में उनका स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वह दही चौकी स्थित सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में सभा करेंगे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा यात्रा का कार्यक्रम

तारीखयात्रा मार्गकार्यक्रम
7 मार्चजौनपुर → सुल्तानपुर → रायबरेलीजौनपुर व सुल्तानपुर में सभा, रायबरेली में सभा व रात्रि विश्राम
8 मार्चरायबरेली → मोहनलालगंज → लालगंज → अचलगंज → उन्नावरास्ते में सभाएं, उन्नाव में सभा व रात्रि विश्राम
9 मार्चउन्नाव → बांगरमऊ → बघौली → नैमिषारण्यबांगरमऊ व बघौली में सभा, नैमिषारण्य में रात्रि विश्राम
10 मार्चनैमिषारण्य → सिधौली → इटौंजा → लखनऊसभाएं एवं लखनऊ सीमा में प्रवेश के बाद रात्रि विश्राम

निर्णायक शंखनाद: लखनऊ कार्यक्रम

विवरणजानकारी
तिथि11 मार्च 2026 (शीतला अष्टमी)
समयदोपहर 2:15 बजे (आगमन) से सायं 5:00 बजे तक
स्थानकांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पासी किला चौराहा, आशियाना, लखनऊ
मुख्य आकर्षणमंगलाचरण, गोमय गणेश पूजन, गो-ध्वज प्रतिष्ठा, धर्मयुद्ध शंखनाद और संतों का संबोधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *