बिहार में CM चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले-सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार…

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच नितिन नवीन ने बड़ा बयान देकर स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश की है।

एएनआई से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी तरह का मतभेद नहीं है और सभी फैसले तय कार्यक्रम के अनुसार ही लिए जा रहे हैं। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ ले रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा ‘गठबंधन धर्म’ का पालन किया है, जिसके चलते सहयोगी दलों का भरोसा आज भी कायम है। नितिन नवीन के अनुसार, सभी अहम फैसले अभी भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लिए जा रहे हैं।

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, जिसके लिए वे 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे। शपथ ग्रहण के बाद अगले ही दिन पटना लौट आएंगे।

सूत्रों के अनुसार, वे 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई नाम सामने नहीं आया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *