Su-57E विमान: रूस का सबसे घातक लड़ाकू विमान क्या भारत में बनेगा? रूसी अधिकारी ने किया दावा…

एक शीर्ष रूसी एयरोस्पेस अधिकारी ने बुधवार को दावा किया कि भारत और रूस भारत में पांचवीं पीढ़ी के एसयू-57ई लड़ाकू विमान के संयुक्त उत्पादन की संभावना तलाशने के लिए तकनीकी वार्ता कर रहे हैं।

उनके इस दावे पर भारतीय पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर विंग्स इंडिया एयर शो के दौरान रूसी पत्रकारों से बातचीत में रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कार्पोरेशन (यूएसी) के सीईओ वादिम बडेखा ने कहा, ”आज हम इस अनुबंध पर तकनीकी वार्ता के उन्नत चरण में हैं।

हमारे अनुभव को देखते हुए, ऐसे अनुबंध आने वाले कई दशकों तक हमारे सहयोग की दिशा तय करते हैं।” रूस ने अपने नवीनतम क्षेत्रीय परिवहन विमान इल्युशिन आइएल-114-300 और सुखोई एसजे-100 का प्रदर्शन किया।

बडेखा ने दावा किया कि दोनों पक्ष एसयू-30 विमानों के उत्पादन के लिए वर्तमान में उपयोग की जा रही सुविधाओं में भारत में एसयू-57 लड़ाकू विमानों के लाइसेंस प्राप्त उत्पादन और इस विमान में भारतीय उद्योग और भारतीय प्रणालियों के अधिकतम उपयोग पर भी चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *