Vande Bharat Express पर पत्थरबाजी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई, स्टेशनों पर लगेंगी आरोपियों की तस्वीरें और कार्रवाई का पूरा ब्योरा…

 वंदेभारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाएंगे। पकड़े गए पत्थरबाजों की तस्वीरें और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा रेलवे स्टेशनों पर सार्वजनिक रूप से लगाया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके और लोगों में कड़ा संदेश जाए।

जुलाई 2023 से अब तक वंदेभारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। पांचों मामलें में पकड़े गए आरोपियों ने पत्थर मारने की जो वजह बताई है वह चौकाने वाली है।

सबसे पहला मामला कुली द्वारा पत्थर मारने का सामने आया था। पकड़े जाने पर कुली ने बताया कि यार्ड में ट्रेनों लॉक कर दिए जाने के विरोध में उसने पत्थर चलाई थी। जबकि एक ने अपनी बकरी के ट्रेन से कट जाने के विरोध में पत्थरबाजी की बात बताई।

डोमिनगढ़ के पास पत्थर चलाने वाले मनबढ़ ने बताया कि वह देखना चाहता था कि पत्थर चलाने के बाद वंदेभारत का शीशा कैसा दिखेगा। वहीं तरंग क्रासिंग के पास पत्थर चलाने वाले ने अपने बयान में कहा था कि वह एक तरफ से दूसरे तरफ नहीं जा पा रहा था, इसलिए पत्थर चला दिया।

आरपीएफ, इंस्पेक्टर, दशरथ प्रसाद ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि गोरखपुर और आसपास इलाकों में पांच बार वंदेभारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है, सभी आरोपी पकड़े गए हैं।

अब इनकी फोटो लगाई जाएगी, इससे ऐसी हरकतें करने वालों में एक संदेश भी जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *