‘ईरानी सरकार किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं’, लारीजानी और खतीब की मौत के बाद विदेश मंत्री अराघची का बयान…

 ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश की राजनीतिक संरचना बहुत मजबूत है। देश में नेतृत्व का कोई अभाव नहीं है।

उन्होंने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी के मारे जाने के बाद यह बात कही है।

अराघची ने कहा कि अमेरिका और इजरायल को अभी तक यह समझ में नहीं आया है कि ईरानी सरकार किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है।

इधर, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत तमाम बड़े नेताओं ने लारीजानी को श्रद्धांजलि दी और बदला लेने का वादा किया।

ईरान की राजनीति किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं

अराघची ने बुधवार को अलजजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं पता कि अमेरिकी और इजरायली अभी तक यह क्यों नहीं समझ पाए कि ईरान के पास एक मजबूत राजनीतिक संरचना है।

किसी एक व्यक्ति की उपस्थिति या अनुपस्थिति इस संरचना को प्रभावित नहीं करती।’

28 फरवरी को मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का जिक्र करते हुए अराघची ने कहा कि इस राष्ट्रीय हानि के बावजूद सिस्टम निरंतर चल रहा है।

हमने युद्ध शुरू नहीं किया: अराघची 

उन्होंने कहा, ‘हमने युद्ध शुरू नहीं किया। अमेरिका ने इसे शुरू किया और इस युद्ध के सभी परिणाम के लिए वही जिम्मेदार है।’

इधर, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति युद्ध से पहले जैसी नहीं होगी।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह बात कही है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से ईंधन संकट गहराता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *