मीन राशि में आने के बाद अब शनि विपरीत चाल चलेंगे। आपको बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 में मीन राशि में आए हैं। ऐसे में शनि 13 जुलाई वक्री हो रहे हैं।
शनि 13 जुलाई से 28 नवंबर 2025 तक विपरीत चाल चलेंगे।
शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री रहेंगे। शनि के वक्री चाल चलने से कई राशियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी, वहीं शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इसलिए इस दौरान शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों को इन बातों का खास ध्यान रखान चाहिए।
किन राशियों के लिए वक्री शनि लाभ देंगे
कन्या राशि
शनि की वक्री का असर कई राशियों पर होगा, लेकिन कन्या राशि पर शनि वक्री का खास असर हो। शनि के वक्री होने से आपको लाइफ में कई प्रकार के लाभ मिलेंगे।
नौकर में आ रही समस्याएं अब सही हो जाएंगी। इनकम के एक से अधिक साधन बनेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को लिए कोई नया सौदा लाभ देगा।
मीन राशि में इस समय शनि विराजमान है, लेकिन आपको बता दें कि शनि का वक्री होना मीन राशि के लिए अच्छे फल देगा। इसलिए इस राशि के लोगों को लाभ होगा।
आपको लाइफ में तरक्की मिलेगी, इसके साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभहोने के संकेत भी मिल रहे हैं।
मकर राशि वालों के लिए भी शनि अच्छी खबर लाएंगे। आपका भाग्य साथ देगा और शनि के कारण आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। आपको किसी अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
शनि साढ़ेसाती वाले क्या उपाय करें।
आप सबसे पहले अपने घर की पश्चिम दिशा को जांचें, यदि वहां पर कुछ भी कबाड़ हो तो हटा दें। यदि पश्चिम दिशा में कोई गेहूं आदि का ड्रम रखा है तो उसे भी हटा दें।
शनिवार को एक लोहे या स्टील के बर्तन में काले तिल, गुड़ एवं जल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें।
गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करें। खासकर उन्हें शनिवार को भोजन करवाएं।
किसी भी अंध आश्रम में भोजन सामग्री दें। अपंग व्यक्तियों को बैसाखी दिलवाएं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।