मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक महिला ने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी।
मायके से लौटते समय उसने पर्स गिराकर बाइक रुकवाई और मासूम बेटी को लेकर दूर खड़ी हो गई, इस दौरान उसके प्रेमी ने गोली मार दी, जिससे पति की मौके पर मौत हो गई।
हत्या के बाद दोनों आरोपित लूट की कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डा. असित यादव के अनुसार, 23 वर्षीय महिला ने आठ अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पति के साथ मायके से लौट रही थी।
रास्ते में दो लोगों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन जांच में पता चला कि उसका बहन के देवर के साथ आठ वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
महिला ने प्रेमी को फोन कर जानकारी दी। वह एक अन्य के साथ वारदात की जगह पहले से पहुंच गया। जैसे दंपती वहां पहुंचे, गोली चला दी।