प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
सावन का महीना सबसे पवित्र माना गया है।
शिवभक्तों के लिए तो ये महीना किसी उत्सव की तरह है। 11 जुलाई से शुरू होने वाले सावन का महीना 9 अगस्त को समाप्त होने वाला है।
अगले हफ्ते ही इस सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत पड़ेगा। इस महीने में कई गई हर पूजा और किया गया हर पाठ काफी शुभ माना जाता है और इसके खूब उत्तरदायी फल भी मिलते हैं।
वहीं इस महीने में अगर भगवान शिव से जुड़ी हुई 5 चीजों को बार-बार देखते हैं तो ये भी काफी शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये 5 चीजें कौन-कौन सी हैं और इसके पीछे का राज क्या है?
2. सावन के महीने में शिव मंदिर जाना बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर आप मंदिर जाए तो बाहर से ही शिवालय के शिखर को देखने के कोशिश करिए।
इससे आपको हमेशा इस बात का एहसास होगा कि शिव ही सबसे ऊपर हैं और उनसे बड़ा ना कोई डर है ना कोई बला।
3. मंदिर में जाकर आप नंदी के सामने खड़े होकर भगवान शिव की मूर्ति या फिर शिवलिंग को देखिए। इससे आपके अंदर हमेशा नंदी जैसी स्थिरता और भक्ति भाव बना रहेगा।
ऐसा करने से आपके मन में ये बात बैठ जाएगी और आपकी भक्ति भावना को फिर कोई भी हिला नहीं सकता है।
4. सावन के महीने में डमरू को देखना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि डमरू से ही इस सृष्टि की आवाज की उतपत्ति हुई है। अगर आप घर के मंदिर में रखेंगे तो रोज इसे देख पाएंगे। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी फ्लो होगा।
5. सावन के महीने में शिवलिंग को देखने भर से ही मन शुद्ध हो जाता है। इससे हमें यही समझ आता है कि भगवान शिव हर रूप में हमारे आसपास ही हैं और वो किसी भी रूप में बंधे हुए नहीं हैं।