शनि की सीधी चाल बनेगी इन 3 राशियों के शुभ दिनों की शुरुआत…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

शनि ग्रह सबसे धीमी गति में गोचर करते हैं। शनि का राशि परिवर्तन, नक्षत्र गोचर, मार्गी और वक्री चाल में गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस साल शनि मार्गी यानि सीधी चाल में भी गोचर करेंगे। हाल ही में शनि ने गुरु की मीन राशि में प्रवेश किया है। पंचांग के अनुसार, 2025 के अंत में शनि मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे।

शनि का मार्गी चाल में गोचर करना सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ इफेक्ट डालेगा। आइए जानते हैं 2025 में शनि की सीधी चाल का गोचर किन राशियों को फायदा दे सकता है-

शनि की मार्गी चाल से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

वृषभ राशिशनि के सीधी चाल में गोचर करने से वृषभ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

करियर में आपको सफलता हासिल हो सकती है। वहीं, धन का आगमन भी हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशिकुंभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी चाल में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी।

बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

धनु राशि: शनि का मार्गी चाल में गोचर करना धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है।

बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *