ब्रहमोस प्रोजेक्ट से जुड़े रूस के हाइपरसोनिक मिसाइल डिजाइनर लियोनोव का निधन, जानें कौन थे वे?…

नई पीढ़ी की भारत-रूस ब्रह्मोस एनजी के विकास से जुड़े रहे और रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकान के मुख्य डिजाइनर अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन हो गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली।

वह 74 वर्ष के थे। आरबीसी समाचार पोर्टल के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण या उनकी मृत्यु का स्थान नहीं बताया गया है। ब्रह्मोस-एनजी (नेक्स्ट जेनेरेशन) अगली पीढ़ी की, हल्की और घातक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।

कौन थे लियोनोव?

  • लियोनोव, नई दिल्ली स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस में रूसी संयुक्त उद्यम भागीदार, एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया के सीईओ और मुख्य डिजाइनर थे।
  • रक्षा क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें रूस के गोल्डन स्टार ऑफ हीरो ऑफ लेबर से सम्मानित किया गया था।
  • लियोनोव ने रूसी-भारतीय ब्रह्मोस संयुक्त उद्यम समेत अंतरिक्ष प्रणालियों और मिसाइल प्रणालियों की डिजाइन और तटीय रक्षा प्रणालियों के विकास में शामिल रहे।

जिरकान मिसाइल की खासियत

जिरकान हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे सतह और जमीनी लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है और यह 3के22 मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है, जिसे जनवरी 2023 में सेवा में शामिल किया गया था।

आरबीसी ने बताया कि जिरकान मैक 9 (ध्वनि से 9 गुना तेज) तक की गति प्राप्त करने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता 400 से 1,500 किलोमीटर है, और यह पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार के युद्धक हथियारों को ले जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *