प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में रोजाना घर के कुछ स्थानों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है।
हिंदू धर्म में गोधूलि बेला यानी संध्या के समय को बहुत ही पवित्र माना जाता है।
ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको रोजाना शाम के समय घर के किन स्थानों पर दीपक (Deepak Jalane ke Fayde) जलाना चाहिए।
इस स्थान पर जरूर जलाएं दीपक
घर के मुख्य द्वार पर रोजाना शाम के समय तेल का दीपक जलाने से आपको विशेष लाभ मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रोजाना गोधूलि बेला में इस स्थान पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है।
इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि दीपक को इस तरह जलाना चाहिए कि घर से निकलते समय वह आपके दाहिनी ओर हो। इसके साथ ही दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।
मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में रोजाना शाम की पूजा में दीपक जलाने के साथ-साथ तुलसी के पास भी घी का दीपक जरूर जलाएं।
ऐसा करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही तुलसी के पास साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।
इस दिशा में दीपक जलाना है शुभ
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु में इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार कहा गया है। ऐसे में आप रोजाना शाम में इस दिशा में भी दीपक जलाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मिलेंगे शुभ परिणाम
वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि आप रोजाना शाम के समय सीढ़ियों के नीचे भी तेल का दीपक जला सकते हैं। इससे काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं और नकारात्मकता दूर होती है। जिससे घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।