जगदलपुर : निगम के डंप यार्ड में धुंए व गंदगी से वार्डवासी परेशान : रोहन घोष

जगदलपुर : निगम के डंप यार्ड में धुंए व गंदगी से वार्डवासी परेशान : रोहन घोष

जगदलपुर। जिला मुख्यालय स्थित निगम का डंप यार्ड में लगाई गई आग से धुंए का कोहरा, लोकमान्य तिलक, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड के क्षेत्र में छाए रहता है,

जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है, वहीं वार्डवासियों को बीमारियों का शिकार बना रहा है। उक्त जानकारी वार्ड के निवासी रोहन घोष ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

उन्होंने बताया कि, इस डंप यार्ड में मवेशियों की पॉलीथिन खाकर दर्दनाक मौत हो रही है। मौजूदा सरकार गौ वंशों के प्रति कितनी संवेदनशीलता है यह स्पष्ट प्रदर्शित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि कूड़े के पहाड़ बढ़ते जा रहे हैं इसका निस्तारण प्रबंधन पर्यावरण व वार्डवासी के मौलिक अधिकारों के अनुरूप होना चाहिए। पूर्व मे भी वार्डवासी निगम प्रशासन को डंप यार्ड हटाने कह चुके है

dampyard 1 677 H@@IGHT 572 W@@IDTH 600

फिर भी समस्या निजात हेतु निगम कोई पहल करता दिख नहीं रहा है। पर्यावरण क्षति पहुंचाने के संबंध में पर्यावरण से संबंधित विभाग भी इसमे रुचि नहीं ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *