ठाणे के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: ICU में चूहे ने महिला को कुतरा, हुई मौत…

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक सरकारी अस्पताल की आइसीयू में भर्ती 89 वर्षीय महिला की कथित तौर पर चूहे के काटने से मौत हो गई। सुहासिनी माथेकर नामक महिला को 12 मार्च को मीरा भायंदर के पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था।

महिला के परिवार के अनुसार, 16 मार्च की सुबह उन्हें पता चला कि एक चूहे ने बुजुर्ग महिला के दाहिने हाथ में काट लिया था, जिससे गहरा घाव हो गया और काफी खून बह गया। उसी दिन दोपहर बाद उनका निधन हो गया।

इस घटना ने अस्पताल में स्वच्छता को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत आईसीयू में चूहे के काटने से हुई।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार का आरोप है कि आइसीयू जैसे अत्यधिक निगरानी वाले क्षेत्र में चिकित्सा कर्मचारियों की नजर चूहे पर नहीं पड़ी। हमने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *