रमजान का महीना इस्लाम धर्म का एक पवित्र महीना माना गया है।
रमजान इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना होता है। इस महीने में ईद-उल-फितर भी मनाई जाती है। रमजान के 29 या 30 दिन मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं।
रमजान की शुरुआत व पहला रोजा चांद दिखने पर निर्भर करता है। इसलिए चांद दिखने के बाद ही रमजान की शुरुआत व पहला रोजा के डेट स्पष्ट रूप से बताई जा सकती है।
हालांकि इस साल रमजान का पवित्र महीना 01 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है।
अगर भारत में 28 फरवरी को रमजान का चांद दिखता है तो पहला रोजा 1 मार्च को रखा जाएगा। अगर 01 मार्च को चांद नजर आएगा तो, पहला रोजा 2 मार्च को रखा जाएगा।
हालांकि इस बात को चांद के हिसाब से बदला जा सकता है। इस आधार पर रमजान का महीना 30-31 मार्च को खत्म हो जाएगा।
कब शुरू होता है रमजान का महीना: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना शाबान के 29वें दिन चांद का दीदार होने के बाद प्रारंभ होता है।
ईद की तारीख- रमजान के आखिरी दिन ईद-उल-फितर के चांद दिखने की डेट तय की जाती है। इस साल ईद 31 मार्च को मनाए जाने की उम्मीद है। ये त्योहार इस्लामिक महीने के शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है।