राजस्थान: गहनों के लालच में बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से काटकर तीन भागों में विभाजित किया, आरोपी गिरफ्तार…

राजस्थान में नागौर जिले में पड़ोसी ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। आरोपित ने महिला की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसकी गर्दन धड़ से पूरी तरह अलग हो गई।

आरोपित ने पैरों के पंजे भी धड़ से अलग कर दिए। इसके बाद इन टुकड़ों को तीन अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टों में डालकर जंगल में फेंक दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बताया कि मृतका पशुओं के लिए सूखा चारा खरीदने 15 मार्च को आरोपित के घर गई थी। पीडि़ता के गले में सोने की चेन सहित सात लाख के अन्य जेवरात देखकर आरोपित की नीयत बिगड़ गई। बातचीत के दौरान उसने महिला पर हमला कर दिया।

प्लास्टिक के कट्टे 16 मार्च को गांव के बाहर झाड़ियों में पड़े नजर आए जिसे कुत्ते नोच रहे थे। राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच पीडि़ता के स्वजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने उसके कब्जे से मृतका के शरीर से निकाले गए करीब सात लाख की कीमत के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि घटना के समय आरोपित की पत्नी भी वहां मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *