रायपुर : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिला जनआंदोलन का स्वरूप, महिलाओं और विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…

महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और शासकीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

राज्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं, किशोरियों और विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

माध्यमिक विद्यालय, गुंडरदेही में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, बाल अधिकार तथा संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कार्यक्रम में लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लेकर बाल सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी प्राप्त की।

राज्य सरकार द्वारा संचालित ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक भेदभाव और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए समाज में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना भी इन अभियानों का प्रमुख उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *