“गुजरात में हुक्का और शराब पार्टी पर छापा, 43 गिरफ्तार; मोबाइल फोन जब्त”…

गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक विला में आयोजित हुक्का और शराब पार्टी के दौरान पुलिस ने 43 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया और 38 महिलाओं को हिरासत में लिया।

पार्टी स्थल से शराब की बोतलें, हुक्का, कारें और मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 2.3 करोड़ रुपये है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार आधी रात के समय विला में आयोजित शादी की सालगिरह पार्टी के दौरान कार्रवाई की गई। गुजरात में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है।

पुलिस ने बताया कि मुंबई के एक व्यक्ति ने गुरुवार रात सानंद के पास अपने साले की शादी की 25वीं सालगिरह मनाने के लिए पार्टी आयोजित की।

उसने करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया था। छापेमारी के दौरान पार्टी में मौजूद 81 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया, ”पार्टी में शामिल 43 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 38 महिलाओं को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया गया। इन महिलाओं को नोटिस जारी किए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि सभी के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि शराब या मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि की जा सके। पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने गुजरात निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *