प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
ईश्वर की आराधना करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम भी है।
भक्त अपनी श्रद्धा व मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं, जो यह दर्शाते हैं कि ईश्वर आपसे प्रसन्न हैं और आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी, जिससे आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
यह है दिव्य संकेत
यदि पूजा के बाद आपको मन में शांति और हल्कापन का अनुभव होता है, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।
यह एक दिव्य संकेत है, जो बताता है कि आपकी भक्ति स्वीकार हुई है और जल्दी ही आपको अपनी पूजा का फल मिलने वाला है।
जल्द पूरी होगी मनोकामना
प्रार्थना या पूजा करते समय यदि आपकी आंखों से अपने आप ही आंसू बहने लगें, तो यह एक दिव्य संकेत माना जाता है।
इसका अर्थ है कि आपके ऊपर ईश्वर की दया दृष्टि बनी हुई है और आपकी कोई बड़ी मनोकामना जल्द पूरी होने वाली है।
यह भी हैं शुभ संकेत
पूजा करते समय यदि मूर्ति या तस्वीर से कोई फूल या माला अचानक आपके ऊपर या सामने आकर गिरे, तो इसे ईश्वर का आशीर्वाद समझना चाहिए।
इसके साथ ही अगर पूजा संपन्न होने के बाद ही घर में कोई मेहमान या कोई व्यक्ति शुभ समाचार लेकर आए, तो इसे भी पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति का संकेत माना जाता है।