मेघ गंगा ग्रुप के अंतर्गत संचालित जयदीप गैस एजेंसी (HP Gas) ने अपनी 43 वर्षों की सफल, निरंतर और भरोसेमंद सेवा यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हुए सेक्टर-10, मार्केट, भिलाई में अपने नव-निर्मित (Renovated) शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह अवसर संस्था की उत्कृष्ट सेवा, ग्राहक-विश्वास और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंगेश एम. डोंगरे, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, रायपुर LPG क्षेत्रीय कार्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की विशिष्ट उपस्थिति मनोज कुमार मंडल, वरिष्ठ क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक, भिलाई LPG द्वारा की गई।
अपने संबोधन में दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा,
“एलपीजी केवल एक ईंधन नहीं, बल्कि प्रत्येक घर की सुरक्षा, सुविधा और जीवनशैली का अभिन्न अंग है। इसे हर घर तक पहुँचाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी विशेष योजनाएँ संचालित की गई हैं। जयदीप गैस एजेंसी ने पिछले 43 वर्षों से जिस निष्ठा, ईमानदारी और विश्वास के साथ समाज की सेवा की है, वह अत्यंत सराहनीय है।”
इस अवसर पर मेघ गंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“हमारी यात्रा केवल गैस सिलेंडर की आपूर्ति तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रत्येक उपभोक्ता के साथ विश्वास और संबंध स्थापित करने की रही है। समाज द्वारा प्रदान किया गया विश्वास ही हमें इस मुकाम तक लेकर आया है।”
नव-निर्मित शोरूम को आधुनिक सुविधाओं, उन्नत ग्राहक अनुभव तथा त्वरित एवं सुगम सेवाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं भरोसेमंद सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम का संचालन निरमल पारख एवं संजय देशलहारा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। RSVP के रूप में मनीष पारख, नितेश पारख, निलेश पारख, अविश पारख सहित मेघ गंगा परिवार की सक्रिय उपस्थिति रही। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, उपभोक्ताओं एवं व्यापारिक सहयोगियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह के अंत में जयदीप गैस एजेंसी के समस्त सदस्यों ने यह संकल्प दोहराया कि आने वाले वर्षों में भी वे उसी ईमानदारी, जिम्मेदारी और सेवा-भावना के साथ प्रत्येक घर तक सुरक्षित एवं विश्वसनीय एलपीजी सेवा पहुँचाते रहेंगे।
मेघ गंगा ग्रुप : सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल
मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर का एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक समूह है, जिसकी नींव मनीष पारख द्वारा रखी गई। यह समूह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
ग्रुप के अंतर्गत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL एवं NABH मान्यता प्राप्त), महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो – डिज़ाइन एनीथिंग, TISD – द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन, इमेजेस, KAC – गेटवे ऑफ़ ग्लोबल एजुकेशन, वनक्खम कैफ़े एवं FADE जैसी संस्थाएँ सम्मिलित हैं। ये सभी इकाइयाँ सामुदायिक विकास एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति समूह की सुदृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
पिछले दो वर्षों (2024-2025) में मेघ गंगा ग्रुप की प्रमुख उपलब्धियाँ
मनीष पारख के नेतृत्व में मेघ गंगा ग्रुप ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए निम्नलिखित उपलब्धियाँ अर्जित की हैं:
- “मोर शहर, मोर जिम्मेदारी” अभियान के अंतर्गत दुर्ग शहर के गांधी चौक, शहीद चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक एवं Y-शेप ब्रिज स्थित चौकों का पुनर्निर्माण।
- स्वच्छता के उत्कृष्ट मानकों हेतु राज्यपाल, छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित।
- स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए धन्वंतरि अवार्ड से सम्मान।
- लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीनतम तकनीकों एवं अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का सफल इंस्टॉलेशन।