प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बातचीत थी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति सुश्री डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा और विस्तारित करने पर सहमत हुए हैं। हमारा साझा लक्ष्य आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।”
रोड्रिगेज ने अमेरिकी सेना द्वारा मादुरो को न्यूयार्क में मुकदमे का सामना करने के लिए गिरफ्तार करने के दो दिन बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था।