Peter Greene Dies: ‘द मास्क’ अभिनेता पीटर ग्रीन का निधन, अपार्टमेंट में मिला शव…

 पीटर ग्रीन शुक्रवार को न्यूयॉर्क शहर में अपने लोअर ईस्ट साइड अपार्टमेंट में मृत पाए गए। वह 60 साल के थे। ‘द मास्क’ स्टार की मौत की पुष्टि उनके मैनेजर, ग्रेग एडवर्ड्स ने की। निधन की वजह का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

शानदार परफॉर्मर थे पीटर

एडवर्ड्स ने मीडिया को बताया कि 24 घंटे से ज्यादा समय तक उनके अपार्टमेंट में म्यूजिक बजने की आवाज आने के बाद अधिकारी ग्रीन के घर वेलनेस चेक के लिए गए थे।

पल्प फिक्शन स्टार ने हफ्ते की शुरुआत में अपने मैनेजर से बात की थी। उनके मैनेजर ने आउटलेट को बताया कि पीटर से बेहतर विलेन का रोल कोई नहीं कर सकता था।

पीटर ग्रीन का करियर

ग्रीन पहली बार 1990 में स्क्रीन पर दिखे, जब उन्होंने NBC क्राइम ड्रामा हार्डबॉल के एक एपिसोड में काम किया। उन्होंने दो साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया और लॉ ऑफ ग्रेविटी में एडी फाल्को के साथ काम किया।

उन्हें हॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म द मास्क (1994) में विलेन डोरियन टायरेल के रोल से मिला, जिसमें उन्होंने कैमरन डियाज और जिम कैरी के साथ काम किया था।

उन्होंने 90 के दशक की शुरुआत में कई और हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें जॉन ट्रैवोल्टा-स्टारर पल्प फिक्शन (1994) और लॉज केरिगन की क्लीन, शेवन (1993) शामिल हैं।

उनके कुछ और यादगार परफॉर्मेंस में किस एंड टेल (1997), क्वेंटिन टारनटिनो की द यूजुअल सस्पेक्ट्स (1995), ब्लू स्ट्रीक (1999), और ट्रेनिंग डे (2001) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *