प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है।
इस दिन भगवान मधुसूदन और मां लक्ष्मी की पूजा और भक्ति की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है।
सनातन शास्त्रों में निहित है कि पापमोचनी एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से जाने-अनजाने में किए गए सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।
साथ ही साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष कृपा बरसती है। अगर आप भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पापमोचनी एकादशी के दिन भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक जॉब में सफलता पाने के लिए ‘ॐ महासिंहाय नमः और ॐ विश्वम्भराय नमः ‘ मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक भौतिक सुखों में वृद्धि के लिए ‘ ॐ गौर्यै नमः और ॐ निर्गुणाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक कारोबार में उन्नति के लिए ‘ ॐ श्रीमत्यै नमः और ॐ चण्डकोपिने नमः ‘ मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक शुभ कामों में सफलता पाने के लिए ‘ॐ नन्दिन्यै नमः और ॐ शिंशुमाराय नमः’ मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक जॉब में प्रमोशन के लिए ‘ ॐ सावित्र्यै नमः और ॐ श्री तुलस्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ कृष्णायै नमः और ॐ परन्तपाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक पापमोचनी एकादशी के दिन पूजा के समय ‘ॐ कुलायै नमः और ॐ महाबलाय नमः ‘ मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए ‘ ॐ यामायै नमः और ॐ महात्मने नमः’ मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक बृहस्पति देव को प्रसन्न करने पाने के लिए ‘ ॐ विभूत्यै नमः और ॐ वरप्रदाय नमः’ मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए ‘ ॐ वरदायै नमः और ऊँ ॐ परन्तपाय नमः ‘ मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक कारोबार की परेशानी दूर करने के लिए ‘ ऊँ श्री धनंजाय नम: और ॐ अव्यक्ताय नमः’ मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक पापमोचनी एकादशी के दिन ‘ ॐ समायै नमः और ॐ महानन्दाय नमः’ मंत्र का जप करें।