Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर सोने से पहले अपनाएं ये विशेष उपाय, रातों-रात दूर होगी दरिद्रता…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

जैसा कि नाम से ही साफ है, यह एकादशी सभी प्रकार के पापों का नाश करने वाली और भक्तों को पापमुक्त करने वाली मानी गई है।

यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख और शांति का वास होता है, तो आइए इस आर्टिकल में पापमोचनी एकादशी पर किए जाने वाले महाउपाय को जानते हैं, जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

करें ये चमत्कारी उपाय

तुलसी के पास दीपदान

तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का एक दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का मन ही मन जप करें। तुलसी मां से दरिद्रता को दूर करने की प्रार्थना करें। प्रार्थना के बाद उनकी 7 बार परिक्रमा करें।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ

एकादशी की रात विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से सभी पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। ऐसे में स्नान करके या हाथ-पैर धोकर पीले रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *