प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते को बहुत पवित्र माना गया है।
पूजा-पाठ से लेकर शुभ कार्यों तक, इसका उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह साधारण सा दिखने वाला पत्ता आपकी कई समस्याओं का हल भी कर सकता है।
पान के पत्ते के चमत्कारी उपायों द्वारा आप नजर दोष से लेकर आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं से छुटाका पा सकते हैं। चलिए जानते हैं पान के पत्ते से जुड़े कुछ असरदार उपाय।
ऐसे पाएं नेगेटिविटी से छुटकारा
अगर आपके घर में हमेशा कलह रहती है तो पान के पत्ते का ये उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए एक पान के पत्ते पर एक तेज पत्ता रखें और उसे जला दें।
अब इसका धुआं पूरे घर में करें। ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिविटी को दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इससे आपको गृह-क्लेश की स्थिति में भी लाभ देखने को मिल सकता है।
सोमवार के दिन करें ये उपाय
सोमवार के दिन विधि-विधान से महादेव की पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान एक पान का पत्ता अर्पित करें, जिसमें गुलकंद, सुपारी का बुरादा और सौंफ रखी हो। माना जाता है कि शिव जी को ‘मीठा पान’ चढ़ाने से व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
घर से निकलने से पहले करें ये काम
अगर मेहनत के बाद भी आपको बिजनेस में सफलता नहीं मिल रही, तो पान के पत्ते का यह उपाय आपके काम आ सकता है।
इसके लिए किसी भी जरूरी काम पर जाने से पहले घर से बाहर निकलते समय अपनी जेब या पर्स में एक साफ पान का पत्ता जरूर रखें। ऐसा करने से उस कार्य में सफलता की संभावना बढ़ जाती है।
होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति
एक पान का पत्ता लें और उसमें 7 गुलाब की पंखुड़ियां रखें। अब इस पत्ते को मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। यह उपाय आपको लगातार 4 शुक्रवार तक करना है।
इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी उपाय पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ करने पर ही फलदायी होता है।