टी-20 वर्ल्ड कप में बुमराह नहीं, इन दो भारतीय खिलाड़ियों से दूसरी टीमों को रहना होगा सावधान: अश्विन ने किया खुलासा…

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने भारत के दो ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जो टी-2- वर्ल्ड कप में भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.

अश्विन ने बताया है कि इन दो भारतीय खिलाड़ियों से बाकी की दूसरी टीमों को बचकर रहना होगा.

भारतीय पूर्व स्पिनर ने अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को टी-20 का सबसे खतरनाक खिलाड़ी करार दिया है जो दूसरी टीमों के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द टी-20 वर्ल्ड कप में साबित हो सकते हैं. 

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “अगर कोई भी टीम भारत में टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहती है, तो उसे दो चीज़ों में महारत हासिल करनी होगी.

मैं अब तक जसप्रीत बुमराह को संभालने की बात कह रहा था.. लेकिन मैं अभी कहूंगा, जिस तरह से मैंने टिम डेविड को वरुण चक्रवर्ती को संभालते देखा है, मुझे लगता है कि अगर टीमों को भारत को हराना है तो वे अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती से निपटना होगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *