एक कोशिश ऐसी भी… जरूरतमंद होनहार बच्चों की शिक्षा का सहारा बनी संस्था, कानपुर की बिटिया की फीस भरकर दिया भविष्य को संबल: वर्षा वर्मा…

समाज में ऐसे कई बच्चे हैं जो प्रतिभाशाली और होनहार होने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई आगे नहीं बढ़ा पाते। ऐसे बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए एक संस्था लगातार वर्षों से सराहनीय कार्य कर रही है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

संस्था का उद्देश्य स्पष्ट है-कोई भी होनहार बच्चा सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपने भविष्य से समझौता न करे।

इसी क्रम में आज संस्था द्वारा एक और सराहनीय पहल करते हुए कानपुर की एक बच्ची की 22,100 रुपये की स्कूल फीस जमा कराई गई। यह बच्ची उन जरूरतमंद परिवारों में से है, जिनके लिए शिक्षा का खर्च उठाना बेहद कठिन होता है। संस्था ने न केवल इस बच्ची, बल्कि उसके परिवार की तीनों बेटियों की पढ़ाई और रहने की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ले रखी है।

संस्था का मानना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो किसी भी बच्चे के जीवन को नई दिशा दे सकता है। यही वजह है कि संस्था निरंतर ऐसे बच्चों को “गोद” लेकर उनकी शिक्षा, किताबें, फीस और अन्य आवश्यकताओं का ध्यान रखती आ रही है।

इस सेवा कार्य के पीछे एक भावनात्मक कहानी भी जुड़ी है। कुछ वर्ष पहले कानपुर का एक परिवार संस्था से अपने बेटे के कैंसर और अन्य गंभीर इलाज के लिए सहायता मांगते हुए जुड़ा था। संस्था ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उस परिवार की मदद की। हालांकि, दुर्भाग्यवश कुछ समय बाद उस बच्चे का निधन हो गया।

इस दुखद घटना के बावजूद संस्था का उस परिवार से रिश्ता और भी गहरा हो गया। अब उस परिवार की हर परेशानी संस्था अपनी जिम्मेदारी समझती है। उसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते आज उस परिवार की बेटियों की शिक्षा का पूरा भार संस्था उठा रही है, ताकि उनके जीवन में किसी प्रकार की बाधा न आए और वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

संस्था ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि यदि वे भी इस पुनीत कार्य में योगदान देना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। हर छोटी-बड़ी मदद किसी न किसी बच्चे के भविष्य को उज्जवल बना सकती है।

यह पहल न केवल जरूरतमंद बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है कि मिलकर हम किसी का जीवन बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *