आरक्षण कटौती के मुद्दे पर भाजपाइयों का हल्ला बोल : संभागभर में भाजपाइयों ने किया चक्काजाम, 2 घंटे तक वाहनों की लगी रही लंबी कतार, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी…..

आरक्षण कटौती के मुद्दे पर भाजपाइयों का हल्ला बोल : संभागभर में भाजपाइयों ने किया चक्काजाम, 2 घंटे तक वाहनों की लगी रही लंबी कतार, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

जगदलपुर :- छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में आरक्षण कटौती के मुद्दे पर भाजपाइयों ने पूरे संभागभर में चक्काजाम किया है। जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत अन्य जगहों पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर बैठे।

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि, सरकार की तरफ से कोर्ट में कमजोर पक्ष रखा गया था। इसलिए आरक्षण में कटौती हो गयी है।

वाहनों की लगी घी लंबी कतार।

दरअसल, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक संभाग की पूरी मुख्य सड़कों पर भाजपाइयों ने चक्का जाम कर रखा था।

img 20221109

जगदलपुर के अमागुड़ा में BJP कार्यकर्ता सड़क पर बैठे थे। वहीं दंतेवाड़ा जिले के गीदम में नेशनल हाईवे में कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगा दी। सभी जगहों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

दंतेवाड़ा में भाजपाइयों ने किया चक्का जाम।।
दंतेवाड़ा में भाजपाइयों ने किया चक्का जाम।

भाजपा के जगदलपुर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश की आदिवासी जनता की हितैषी नहीं है। यह सरकार की नाकामी रही की आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट में मजबूती से पक्ष नहीं रखा गया। सरकार जानबूझ कर बहुत कमजोर पक्ष रखी थी।

जिसका परिणाम यह हुआ है कि आरक्षण में कटौती हो गयी। उन्होंने कहा कि, सरकार की नाकामियों के विरोध में जी आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जगह चक्का जाम किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *