पूर्व मंत्री केदार कश्यप के 48 वे जन्मदिवस पर 48 यूनिट रक्तदान किया समर्थकों ने…..

पूर्व मंत्री केदार कश्यप के 48 वे जन्मदिवस पर 48 यूनिट रक्तदान किया समर्थकों ने

जगदलपुर। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपना 48 वां जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की यही नहीं केदार समर्थकों ने भी जन्मदिन पर रक्तदान किया।

जन्मदिन पर केदार दिनभर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे इस दौरान वे मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करते हैं। केदार के जन्मदिवस पर जश्न की शुरूआत सुबह उनके निजी निवास से हुई।

सबसे पहले केदार बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत नेगानार के शिव मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मंदिर की सफाई की अपने हाथों से मंदिर में पोछा लगाया।

IMG 20221107 WA0529

इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर भी कार्यकर्तओं के साथ सफाई अभियान चलाया। साफ-सफाई के बाद यहां पूजा-अर्चना भी की गई। यहां से वे सीधे महारानी हास्पिटल पहुंचे।

यहां समर्थकों ने पहले ही रक्तदान की व्यवस्था कर रखी थी। यहां उनके समर्थकों ने उनके 48 वंे जन्मदिवस पर 48 यूनिट रक्तदान किया। यह खून जरूरतमंदों के काम आयेगा और इसे जरूरतमंदों को निशुल्क दिया जायेगा।
तक्षशिला में लगा कार्यकर्ताओं का मेला।

IMG 20221107 WA0530

 

इधर केदार कश्यप के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए तक्षशिला में विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। यहां पहले केक सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके बाद एक-एक कर वे कार्यकर्ताओं से मिलते रहे।

IMG 20221107 WA0526

अपने नेता को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता भी भावुक हो गये और अपने नेता के साथ जन्मदिन पर सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ताओं मंे होड़ मची रही। सोशल मीडिया पर भी केदार का जन्मदिन का जश्न ट्रेंड करता रहा

समर्थक उनके साथ खिचांई गई तस्वीरें अलग-अलग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए उन्हें बधाई देते रहे। पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर जश्न की तैयारी कार्यकर्ताओं ने उनके जगदलपुर स्थित निवास पर भी कर रखी थी। यहां भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। यहां युवा समर्थकों ने पूर्व मंत्री को स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र भेंट की।

IMG 20221107 WA0528

फरसागुड़ा में चला दिनभर जश्न, नारायणपुर से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

इधर दिनभर अलग-अलग स्थानों पर जन्मदिन मनाने के बाद केदार कश्यप अपने गृह निवास फरसागुड़ा दोपहर बाद पहुंचे। यहां सुबह से ही जश्न का माहौल चल रहा था।

केदार के पहुंचने के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां भी समर्थकों ने केक काटकर उनका जश्न मनाया। गृहग्राम में राजधानी रायपुर व उनके विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर और संभाग के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या पहुंचे हुए थे। यहां बधाई देने का सिलिसिला देर शाम तक चलता रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *