14 मई को गुरु के चाल बदलने से इन राशियों का शुभ समय होगा शुरू…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है।

देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है।

बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

गुरु की चाल बदलने से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। 

आइए जानते हैं, गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय-

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी पेशा वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

इसलिए अवसरों को जाने ना दें और जीवन में तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा होगा। हालांकि इस दौरान काम का बोझ बढ़ने से तनाव बढ़ सकता है। इसलिए जरूरत महसूस होने पर ब्रेक लेने में संकोच ना करें।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर खुशियों की सौगात ला सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होसकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।रिश्तों में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। हालांकि सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि – तुला राशि वालों के लिए गुरु का गोचर मंगलकारी साबित हो सकता है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *