भारत में सिर्फ भाषा, परिधान और खाना ही नहीं अलग नहीं हैं बल्कि हर रोज घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी अलग हैं। इसी में एक है दूध, जिसके हर राज्य में अलग-अलग भरोसेमंद ब्रांड हैं।
वैसे तो लोग अमूल को एक भरोसेमंद ब्रांड मानते हैं, जो लगभग हर राज्य में उपलब्ध है लेकिन इससे इतर भी कई मिल्क ब्रांड हैं जो अलग-अलग राज्यों की पहचान बन चुके हैं। कहीं पर मदर डेयरी, कहीं नंदिनी तो कहीं सुधा, सरस और ज्ञान जैसे ब्रांड फेमस हैं।
तो आइए जानते हैं कौन से राज्य में किस ब्रांड का मिल्क फेमस है…