Jewar International Airport Inauguration Live Updates एनसीआर की कनेक्टिविटी को बस कुछ ही समय में पंख लगने वाले हैं, 24 साल के इंतजार के बाद आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में नई ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरूआत हो जाएगी।
साल 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) का प्रस्ताव पेश किया था।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग 200,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान सुरक्षा के भी भरपूर इंतजाम किए गए हैं। SPG ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है।
पढ़ें Noida international airport के उद्घाटन से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट्स।
संकट के समय में सभी साथ आएं- पीएम
पीएम मोदी ने युद्ध से उत्पन्न संकट को लेकर कहा कि इससे पूरे देश को एक साथ मिलकर लड़ना है। पीएम ने जनता और सभी राजनीतिक दलों से अपील की, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक है। जो भारत के हित में है वही भारत सरकार की नीति है।
देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के समय भी वैक्सीन को लेकर झूठ बोला गया। चुनाव के दौरान देश ने ऐसी राजनीति को नकार दिया। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने सभी से संकट में साथ रहने को कहा और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी वाणी को विराम दिया।
पीएम मोदी ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन
पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर एयरपोर्ट समेत लॉजिस्टिक हब और एमआरओ का भी उद्घाटन किया।
सीएम योगी ने सबका किया धन्यवाद
सीएम योगी ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपना भाषण खत्म किया।
सीएम योगी ने अन्नदाताओं का भी किया धन्यवाद
सीएम योगी आगे बोले, यूपी के अंदर जो पोटेंशियल था वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उससे जुड़ी सुविधाएं उसको निकालने में अहम भूमिका निभाएंगी। हम यहां के अन्नदाताओं का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस एयरपोर्ट के लिए 13000 एकड़ भूमि दी जिसके लिए मैं उनका विशेष धन्यवाद करूंगा।
‘पुरानी सरकारों ने देश को डेवलपमेंट के बॉटलनेक के रूप में छोड़ा’
सीएम योगी ने आगे कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपने नकारेपन के कारण देश को डेवलपमेंट के बॉटलनेक के रूप में छोड़ दिया था। इसीलिए 2001 से 2017 तक यूपी ने जलालत झेली है। लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में और 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार आने के बाद अब यूपी बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू के रूप में अपनी पहचान पेश कर रहा है।
सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम योगी ने कहा, आज का यह अवसर पीएम मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है। आज का समय बेहद संशय भरा हुआ है और सारी दुनिया में पेट्रो उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन अपनी दूरदृष्टि से पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत में पेट्रो उत्पादों के दाम नियंत्रित हैं।
अमेरिका जैसे देश में भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहां अव्यवस्था का माहौल है। उन्हें कार्यक्रम रोकना पड़ रहा है और कोटा सिस्टम तक लागू करना पड़ रहा है। लेकिन भारत में सभी कार्य निर्बाध रूप से चल रहे हैं। मैं पीएम मोदी आपका आभार करता हूं।