अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी मेयर जोहरान ममदानी को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रही तस्वीरों में बच्चे के रूप में दिखाया गया है और उनकी मां फिल्ममेकर मीरा नायर को जेफरी एपस्टीन, गिलेन मैक्सवेल और अन्य बड़े नामों के साथ दिखाया गया है।
अब खुलासा हो चुका है कि ये सब AI से बनाई गई फर्जी इमेज हैं। ये तस्वीरें शुक्रवार को जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी एपस्टीन फाइल्स के बाद वायरल हुईं, लेकिन ये पूरी तरह नकली हैं और एक पैरोडी X अकाउंट से शुरू हुईं।
इन तस्वीरों में कई ऐसी चीजें हैं जो हकीकत से मेल नहीं खातीं। दावा किया जा रहा है कि ये इमेज ममदानी और उनकी मां को एपस्टीन और उसके साथियों के साथ दिख रहीं हैं, लेकिन फैक्ट्स बताते हैं कि ये सारी तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई हैं।
क्या तस्वीरों के पीछे की खेल?
एक तस्वीर में ममदानी और मीरा नायर को मैक्सवेल, एपस्टीन, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स के साथ ग्रुप फोटो में दिखाया गया है।
ये रात के समय किसी व्यस्त शहर की सड़क पर पोज देते नजर आते हैं, जहां ममदानी को टीनएजर जैसा दिखाया गया है।
दूसरी इमेज में यही ग्रुप नजर आता है, लेकिन नायर को हटा दिया गया है और ये किसी ट्रॉपिकल जगह पर लगती है। यहां एपस्टीन को क्लिंटन को गोद में उठाए दिखाया गया है, जबकि मैक्सवेल का हाथ ममदानी के कंधे पर है।
अन्य तस्वीरों में ममदानी को बेबी के रूप में नायर की गोद में दिखाया गया है, जो एपस्टीन, क्लिंटन, मैक्सवेल और बेजोस के साथ पोज दे रही हैं।
सिंथआईडी वॉटरमार्क से पकड़ में आई तस्वीर की सच्चाई
ये सभी इमेज गूगल के जेमिनी ऐप से चेक करने पर सिंथआईडी वॉटरमार्क दिखाती हैं, जो AI से बनी या बदली गई कंटेंट को पहचानने का टूल है। इसका मतलब है कि ये पूरी तरह या आंशिक रूप से गूगल के AI मॉडल्स से तैयार की गई हैं।
ये तस्वीरें सबसे पहले एक पैरोडी X अकाउंट पर पोस्ट की गईं, जो खुद को “AI-पावर्ड मीम इंजन” कहता है और “हाई क्वालिटी AI वीडियो और मीम्स” बनाता है।
अकाउंट का डिस्क्रिप्शन कहता है कि ये AI से मीम्स, गाने, कहानियां और विजुअल्स बनाता है जो चीजों को “फास्ट, लाउड और इग्नोर नहीं करने लायक” बनाते हैं। अकाउंट ने एक पोस्ट में खुद मान लिया कि इन्हें बनाया है।