नेतन्याहू ने चेतावनी दी: मोजतबा खामेनेई के लिए कोई जीवन बीमा नहीं; मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर…

 ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के अभियान को उम्मीद से बेहतर और इजरायल को पहले से कहीं अधिक मजबूत बताते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि ईरान के नव निर्वाचित सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के लिए कोई जीवन बीमा नहीं है।

खामेनेई और हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासिम को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर नेतन्याहू ने कहा कि मैं किसी भी आतंकी संगठन के सरगना का जीवन बीमा नहीं कराऊंगा।मोजतबा के पिता, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मारे गए थे।

ईरान में शासन को उखाड़ फेंकने के विषय पर नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरानी जनता के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि वे अत्याचारी शासन को हटा सकें।

हम सड़कों और चौकियों पर रिवोल्यूशनरी गा‌र्ड्स और बासिज फोर्स दोनों पर करारा प्रहार कर रहे हैं। हम अब भी सक्रिय हैं।

नेतन्याहू का जवाब

बताते चलें, बासिज फोर्स ईरान का शक्तिशाली अर्धसैनिक संगठन है, जिसे ईरानी शासन की रीढ़ माना जाता है।ईरानी जनता को संबोधित करते हुए इजरायली नेता ने कहा-वह क्षण निकट आ रहा है, जब आप स्वतंत्रता के एक नए मार्ग पर चल सकते हैं।

हम आपके साथ हैं, हम आपकी मदद कर रहे हैं। लेकिन, अंतत: यह आप पर निर्भर करता है। यह आपके हाथों में है।

जब पत्रकारों ने दोबारा पूछा कि क्या इजरायल सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव डालेगा, तो नेतन्याहू ने कहा कि आप किसी को पानी तक ले जा सकते हैं, लेकिन उसे पानी पीने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

हम इसके लिए अनुकूलतम परिस्थितियां तैयार करेंगे, जिनमें हवाई हमले भी शामिल हैं। जैसा कि हम इन दिनों कर रहे हैं।

किसी भी स्थिति में युद्ध ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि अब यह वही ईरान नहीं है, यह वही पश्चिम एशिया नहीं है और यह वही इजरायल भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *