“ना पाकिस्तानी, ना बांग्लादेशी – रशियन लड़कियों की पहली पसंद भारतीय लड़के; ब्लॉगर का वीडियो हुआ वायरल”…

 सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी ब्लॉगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें वो रशियन लड़की से पूछता है कि अगर आपको इंडियन, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लड़कों का ऑप्शन दिया जाए तो आप किससे शादी करोगी? इसके जवाब में तीनों लड़कियों ने एक साथ भारतीय लड़के रो चुना।

दरअसल, रूस की सड़कों पर गए पाकिस्तानी ब्लॉगर ने पूछा ने तीन रूसी युवतियों से हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल पूछा- अगर आपको भारतीय, पाकिस्तानी या बांग्लादेशी लड़कों में से अपना पति चुनना तो किसे चुनोगी?

भारतीय लड़कों को ही क्यों चुना?

वीडियो में लड़कियां मुस्कुराती हुई इंडियन लड़कों को चुनती हैं और मुस्कुराते हुए कारण बताती हैं कि वो इसलिए भारतीय लड़कों से शादी करना चाहेंगी, क्योंकि भारतीय बहुत केयरिंग, अच्छे और सम्मान करने वाले होते हैं।

मेरे भाईयों का दिल छोटा मत करना

लड़कियों का जवाब सुन पाकिस्तानी ब्लॉगर थोड़ा सा निराश हो गया। लेकिन उसने हंसते हुए रूसी लड़कियों से कहा कि मेरे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी भाइयों, दिल छोटा मत करना।

पाकिस्तानी ब्लॉगर का रूसी लड़कियों के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख भारतीय युवक खुश हो रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आ रही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। एक्स (ट्विटर) पर अब तक इसे 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों भारतीय यूजर जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।


एक यूजर ने लिखा, ये भारत की सॉफ्ट पावर की जीत है। रूसी लोग भारतीयों को बहुत पसंद करते हैं। दूसरे ने मजाक में कहा, ऐतिहासिक जीत! अब तो रूस में शादी के प्रस्ताव भेजने पड़ेंगे। एक यूजर ने लिखा, रूस-भारत दोस्ती सिर्फ सरकारों तक नहीं, दिलों तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *