“कहने की जरूरत नहीं, चुनाव आयोग भाजपा के अधीन काम कर रहा है”, ECI की पोस्ट पर भड़के केजरीवाल…

भारतीय चुनाव आयोग चुनाव आयोग ने आज अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बंगाल चुनाव को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसपर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

इसी मामले में नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट किया है।

क्या बोले केजरीवाल? 

अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से चुनाव आयोग के उक्त ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब ये कहने की भी जरूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग जाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज्जत तो सरेआम मत उछालिये।’

क्या था चुनाव आयोग का पोस्ट?

चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम लेकर बंगाल चुनाव को लेकर पोस्ट जो निम्न प्रकार है-

‘चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *