एशिया के सबसे बड़े जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 24 साल का इंतजार आज खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को अपने ‘लाइट शो’ वाले अंदाज में नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत माता के जयघोष से संबोधन शुरू किया।
उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, ” उद्घाटन नहीं अभी आधा काम हुआ है। अभी सिर्फ पर्दा हटाया है। मैं चाहता हूं आज सब इसका उद्घाटन आप सब करें। आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। मोबाइल फोन का लाइट जलाकर इसका उद्घाटन करें। ये आपकी अमानत है। ये आपका भविष्य है। ये आपका पुरूषार्थ है। आप अपने भारत माता की जय बोल कर उद्घाटन करें।”
विकसित यूपी के उड़ान का बनेगा प्रतीक- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में मुझे अपना प्रतिनिधि चुना जिस उत्तर प्रदेश ने सांसद बनाया उसकी पहचान के साथ उसे उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है नोएडा का एयरपोर्ट मथुरा अलीगढ़ आदि को लाभ होने वाला है।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, इटावा, गाजियाबाद समेत आसपास के क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होना है। एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के किसानों, छोटे व लघु उद्योगों के लिए नए अवसर लेकर आने वाला है।
यहां से दुनिया के लिए विमान उड़ेंगे साथ ही विकसित यूपी के उड़ान का प्रतीक बनेगा। यूपी को विशेष रूप से पश्चिम यूपी के जनता को इस भव्य एयरपोर्ट के लिए बधाई देता हूं।”