Asha Bhosle की तबीयत बिगड़ने पर Narendra Modi ने जताई चिंता, कहा-“यह सुनकर बहुत चिंता हुई…”

गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) की तबीयत ठीक न होने के चलते शनिवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

92 साल की आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर आते ही सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में हलचल पैदा हो गई। फैंस और शुभचिंतक उनकी हेल्थ के लिए प्रार्थना करने लगे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी आशा भोसले की बिगड़ी तबीयत के बारे में रिएक्शन दिया है।

आशा भोसले की बिगड़ी तबीयत पर पीएम मोदी का रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने और उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही उन्हें चिंता सताने लगी। उन्होंने लिखा, “यह सुनकर बहुत चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

क्यों अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले?

11 अप्रैल को अचानक आशा भोसले की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि गायिका को कार्डियक अरेस्ट आया है और उनकी हालत क्रिटिकल है। हालांकि, बाद में आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने एक पोस्ट के जरिए असली वजह बताई थी।

जनाई भोसले ने बताया था कि उनकी दादी आशा को ज्यादा थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है और उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद है। जनाई ने इस समय में फैंस से प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *