बुध गोचर: 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे बुध, इन राशियों को करियर और बिजनेस में मिलेगा लाभ…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

बुध अभी मिथुन राशि में हैं। अब जल्द ही बुध कर्क राशि में जाएंगे। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है।

यह आपकी लाइफ में वाणी , संचार, तर्क, त्वचा और कारोबार का कारक ग्रह माना गया है। आपको बता दें कि अभी बुध मिथनु राशि में चल रहे हैं।

मिथुन राशि में बुध सूर्य के साथ मिलकर बुधरादित्य योग बनाएंगे। इसी राशि में गुरु भी विराजमान हैं।

ऐसे में जब बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में जाएंगे, तो कई राशियों के लिए अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आइए जानें करियर से लेकर बिजनेस में किन राशि वालों को बुध के इस परिवर्तन से लाभ होगा।

कन्या राशिफल
इस परिवर्तन का कन्या राशि पर खास असर होगा। खासकर आपकी नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। आपके लिए कई जगह से नए रास्ते बन रहे हैं।

बिजनेस में अचानक कुछ आर्डर मिलेगा और आपके पास कई प्रोजेक्ट होंगे, आपके कम्युनिकेशन स्किल्स के कारण ऐसा मुमकिन हो पाएगा। रिश्ते में पॉजिटिवनेस आएगी।

कर्क राशि

बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। बुध के इस राशि में आने से आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ की उम्मीद की जा सकती है।

बुध के प्रभाव से आप विदेश में जाकर नौकरी भी कर सकते हैं, इसके अलावा यात्रा भी कर सकते हैं। आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं, लेकिन इससे पहले अच्छे से जांच लें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय अच्छा है। आपकी एजुकेशन के एरिया में नौकरी और रिजल्ट को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है।

इस समय तुला राशि वालों को समाज में सम्मान भी मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास गहराएगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *