Mercury Transit: बुध का मेष राशि में प्रवेश, 22 मई तक इन 3 राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 बुध ग्रह आज मंगल की मेष राशि में एंटर कर चुके हैं।

पंचांग के अनुसार, 7 मई 2025 के दिन बुधवार को सुबह 04:13 बजे बुध ने मीन राशि से मेष राशि का सफर समाप्त किया।

मंगल की राशि में बुध 22 मई तक विराजने वाले हैं। ऐसे में बुध के मेष गोचर से कुछ राशियों को गुड न्यूज मिल सकती है तो कुछ के लिए समय अच्छा नहीं माना जा रहा है।

आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में , जिन्हे बुध गोचर से फायदा हो सकता है-

मिथुन राशि: बुध का मेष राशि में गोचर मिथुन राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। बुध गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होगा।

ऑफिस में मुद्दों से राहत मिलेगी। नेटवर्किंग का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क राशिबुध का मेष राशि में गोचर कर्क राशि के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। समय आपके लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

न्यू जॉब की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। इस दौरान आपका भाग्य साथ देगा। हर काम में तरक्की करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं, हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशिसिंह राशि के लोगों के लिए बुध का मेष गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। साहसी और पराक्रमी बने रहेंगे।

करियर में प्रमोशन के कई नए मौके मिलने वाले हैं। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। पॉजिटिव रहेंगे और अपने काम के लिए तारीफ भी बटोरेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *