Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति पर अपनाएं ये विशेष उपाय, सूर्य देव की विशेष कृपा पाना सुनिश्चित होगा…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

सूर्य देव के 12 राशियों में प्रवेश करने के आधार पर साल में 12 संक्रांति मनाई जाती हैं।

इसी प्रकार रविवार 15 मार्च को ‘मीन संक्रांति’ (Meen Sankranti 2025) मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा और पिता का कारक माना गया है।

मीन संक्रांति के दिन सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए आप ये कार्य कर सकते हैं। साथ ही इन कार्यों से कुंडली में भी सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

मीन संक्रांति पर जरूर करें ये काम

  • मीन संक्रांति के पावन अवसर पर सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी विशेष गंगा में स्नान जरूर करें। यदि नदी पर जाना संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
  • तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल, अक्षत (साबुत चावल) और थोड़ा-सा कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और “ॐ सूर्याय नमः” व “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जप करें।
  • मीन संक्रांति पर पीले रंग की वस्तुओं जैसे – चने की दाल, पीला कपड़ा, हल्दी और गुड़ का दान करें। इसके अलावा आप अनाज व तिल का दान भी कर सकते हैं।
  • इस दिन अपने पितरों के निमित्त तर्पण या श्राद्ध कर्म करना भी शुभ माना गया है। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

रखें ये सावधानियां

मीन संक्रांति के साथ ही ‘खरमास’ (Kharmas 2026) या मलमास की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसे में इस अवधि में आपको कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको शुभ परिणाम मिलते रहें।

  • खरमास में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या यज्ञोपवीत जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।
  • इस अवधि में किसी बड़े निवेश या नई संपत्ति की खरीदारी से बचना चाहिए।
  • इस पूरे महीने सात्विक भोजन करना चाहिए और क्रोध-अहंकार से दूर रहना चाहिए।
  • खरमास में मंत्र-जप और ध्यान करने से साधक को विशेष लाभ मिल सकता है।
  • इस समय में अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करना कल्याणकारी माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *