मंगल और केतु इन 5 राशियों के जीवन में ला सकते हैं उतार-चढ़ाव, 27 जुलाई तक बरतें सावधानी…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

 मायावी ग्रह केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल ने सिंह राशि में 07 जून 2025 को गोचर कर लिया है, जिससे सिंह राशि में केतु-मंगल की युति बन रही है।

सूर्य की सिंह राशि में बनने वाली मंगल-केतु की युति से कुजकेतु योग का निर्माण हुआ है, जिसे अशुभ माना गया है। केतु-मंगल की युति से बनने वाले अशुभ योग से मेष समेत पांच राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इन राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मंगल 28 जुलाई को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जानें मंगल-केतु की युति किन राशियों के लिए रहेगी अशुभ-

1. मेष राशि- मंगल-केतु की युति से मेष राशि वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी।

शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। इस अवधि में वाद-विवाद में न पड़ें और वाणी पर संयम बरतें।

2. वृषभ राशि- मंगल-केतु युति से वृषभ राशि वालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में मनमुताबिक परिणाम न मिलने से मन परेशान रहेगा।

संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। कार्यस्थल पर ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल-केतु की युति अनुकूल नहीं रहने वाली है। इस अवधि में शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, चोट-चपेट लगने की आशंका है। गुस्से से बचें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाए रखें।

4. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को मंगल-केतु की युति से अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मनमुताबिक परिणाम न मिलने से मन परेशान रहेगा।

कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कलह हो सकती है। रिश्तों में अनबन के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें। किसी भी काम को बहुत सोच-समझकर करें।

5. मीन राशि- मीन राशि वालों को इस अवधि में वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। गुस्से पर कंट्रोल रखें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *