एक युवक ने एक शादीशुदा महिला द्वारा अविवाहित उसे अपने घर ले जाकर अन्य पुरष मित्रों को बुलाकर साथ मारपीट करने व नग्न अवस्था का वीडियों बनाकर 56000 रुपए ट्रांसफर्म कराने का शिकायत लेकर बुधवार को मैहर थाना पहुंचा।
इस मामले में मैहर थाना पुलिस ने महिला आरोपित महिला समेत एक पुरुष आरोपित को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपितों को पकड़ने का प्रयास कर रहीं है।
पुलिस ने पकड़ी गई महिला आरोपित से मोबाइल भी बरामद कर लिया और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
इस संबंध में मैहर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दस दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए दोनों महिला मानषी नामदेव(35) व पीड़ित युवक शिवशंकर गुप्ता (30) की दोस्ती हुई थी।
दस दिन बाद जब दोनों मिले तो पीड़ित युवक शिवशंकर महिला को छोडऩे उसके घर तक गया।
जहां महिला ने उसे घर के अंदर आने व पानी इत्यादि पीने की बात कहीं और वह महिला मानषी नामदेव के साथ उसके घर के अंदर चला गया। जहां महिल पानी लेने गई तभी तीन अन्य युवक उसके घर आ पहुंचे।
जिनके पहुंचने के बाद मानषी रसोई से बाहर आई और सभी मिलकर पहले शिवशंकर गुप्ता को जमकर पीटा और उसके बाद उसके सारे कपड़े उतरवाकर उसका नग्न अवस्था का वीडियों भी रिकार्ड कर लिया।
जिसे प्रसारित करने की धमकी देते हुए आरोपितों ने उससे आन लाइन 56000 रुपएं भी ट्रांसफर्म करवाएं गएं।
साथ में खाया डोसा फिर घटना को दिया अंजाम
इस संबंध में पीडि़त युवक शिवशंकर गुप्ता ने मैहर थाना पुलिस को बताया है कि वह भदनपुर का रहने वाला है, जबकि महिला शादीशुदा होते हुए मैहर में ही रहती है, जिसके शादीशुदा होने की जानकारी युवक को नहीं थी।
बुधवार को सुबह युवक शिवशंकर महिला मानषी से फोन पर बात करता है तो महिला मिलने बुलाती है।
जिसके बाद दोनों चौपाटी में जाकर साथ में डोसा खातें है। तब महिला युवक को उसे घर छोड़ने की बात कहतीं और घर जाने के बाद अपने अन्य तीन पुरुष साथियों के साथ मिलकर घर में ही युवक के सारा घटनाक्रम किया जाता है।
मुख्य आरोपित महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है, पीड़ित युवक की शिकायत के अनुसार प्ररकण दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपितों की तालाश कि जा रहीं है। – अनिमेष द्विवेदी, थाना प्रभारी, थाना मैहर