महाशिवरात्रि 2026: ग्रहों का महासंयोग! इन राशियों के जीवन में आएगा हर संकट का अंत, और बैंक बैलेंस में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

इस साल रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।

साथ ही शीघ्र विवाह, मनचाहा जीवनसाथी और वैवाहिक जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत रखा जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो रविवार 15 फरवरी को चंद्रमा अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष फायदा होगा। आइए, जानते हैं-

महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। महादेव की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपको प्यार और स्नेह मिलेगा। स्टडी से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलेगा।

अपनों का साथ मिलेगा। साथ ही किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल से महादेव का अभिषेक करें।

महाशिवरात्रि के दिन मीन राशि के जातकों पर महादेव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। अटके काम बनेंगे। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी।

आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। बड़े भाई या बहन का साथ मिलेगा। किसी विशेष काम की आप शुरुआत कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से शिव-पार्वती की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय केसर युक्त दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *