मध्य प्रदेश: गरोठ–उज्जैन फोरलेन पर टायर फटने से बस पलटी, 40 लोग घायल…

 गरोठ-उज्जैन फोर लेन पर ग्राम ढाबला के पास सोनीपत जा रही बस पलट गई। हादसे में 40 अधिक लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से श्रद्धालु ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर के दर्शन करने आए थे। सभी शुक्रवार अल सुबह उज्जैन से सोनीपत के लिए निकले थे। तभी गरोठ-उज्जेन फोर लेन पर ढाबला के पास बस का टायर फटने से पलट गई।

दुर्घटना में 40 से अधिक घायल हो गए। सभी को शामगढ़ में सिविल अस्पताल लाया गया। दो लोगों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *