लव राशिफल 19 जुलाई: मेष राशि वाले ओवरथिंकिंग से बचें, वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन है खास काम का…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

मेष (Aries): शक को पीछे छोड़ दीजिए। खुद पर और अपने पार्टनर पर भरोसा करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो इस चीज पर भरोसा रखें कि प्यार को बांधकर नहीं रखा जाता है बल्कि उसे आजाद छोड़ा जाता है। अगर आप सिंगल हैं तो आज ज्यादा ओवरथिंकिंग ना करें। सही इंसान आपकी जिंदगी में जल्दी आएगा। इस चीज पर भरोसा रखें।

वृषभ (Taurus): अपने अंतरात्मा पर भरोसा रखें। अगर रिलेशन में हैं तो आज किसी भी फैसले को लेने से पहले अपनी फीलिंग्स का भी ध्यान रखें। अगर आप सिंगल हैं तो उसी राह पर चले जो अच्छा और सही हो। दिखावे पर मत जाएं। आज आप अपने दिल की सुनें।

मिथुन (Gemini): सच्चे प्यार को फलने-फूलने में वक्त लगता है। आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। पार्टनर की बात सुनें। पार्टनर को भी अपनी बातें शेयर करें। अगर आप सिंगल हैं तो आज किए नए रिश्ते को समय देना सही रहेगा। धीरे-धीरे ही कदम आगे बढ़ाएं। धीरे-धीरे पनपने वाला प्यार स्थायी होता है।

कन्या (Virgo): खुद से प्यार करें। इससे आपको मार्गदर्शन मिलेगा आगे बढ़ने के लिए। रिलेशन में हैं तो अपनी फीलिंग्स को भी महत्व दें। उसे पार्टनर के साथ शेयर करें। खुद को भी वहीं प्यार दें जो आप दूसरों को देते आए हैं। खुद को सम्मान भी दें।

तुला (Libra): आपके शब्दों में खास ताकत है। पार्टनर की खुलकर तारीफ करें, इससे उनका दिन बन जाएगा। अगर रिलेशन में हैं तो पार्टनर को खुलकर बताएं कि आप उनमें क्या-क्या चीजें पसंद करते हैं। अगर आप अकेले हैं तो अपने शब्दों के जरिए लोगों को अपनी ओर खींच सकते हैं। शायद यहीं से ही किसी रिश्ते की शुरुआत हो जाए।

वृश्चिक (Scorpio): आज प्यार को नई ऊर्जा और जज्बात से भर दें। रिश्तों में ताजगी बनी रहनी चाहिए। अगर आप अकेले हैं तो उसी के साथ रिलेशनशिप में आएं जो आपके दिल को जोर से धड़कने पर मजबूर कर दे।

धनु (Sagittarius): आज पार्टनर को दिल से सुनें। पुराे सोच या विचार को दूर ही रहने दें। रिश्ता तभी धीरे-धीरे मजबूत बनता है, जब सामने वाले को एहसास होने लगे कि उसकी बातों की कद्र की जा रही है या सुनी जा रही है। अगर आप सिंगल हैं तो लोगों को ध्यान से सुनें।

मकर (Capricorn): कोई भी लवस्टोरी परफेक्ट नहीं होती है। आज उन खामियों को भी अपना बना लें जो आपके रिश्ते को रियल और मजबूत बनाती हैं। हर उस एक-एक मूमेंट की कद्र करें जिसमें आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे को समझ पाए और अपना पाएं।

कुंभ (Aquarius): पार्टनर की बात को आज नजरअंदाज ना करें। शांत रहकर उनकी बात सुनें। चाहे आप पहले से रिलेशन में हैं या फिर कोई नया रिश्ता है तो शांत रहकर ध्यान से सुनें। उत्सुकता से सवाल पूछें और गहराई से सुनें। इससे दिल का जुड़ाव मजबूत बनता है।

मीन (Pisces): सच्चे प्यार को समय लगता है। उसे जल्दाबाजी में आगे ना बढ़ाएं। जबरदस्ती ना करें। अगर रिलेशनशिप में हैं तो प्यार से रहें। अगर सिंगल हैं तो भरोसा रखें कि आने वाला वक्त बहुत सुंदर है। धीरे-धीरे जो प्यार पनपता है वही सच्चा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *