“आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं”-नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद Narendra Modi को बालेन शाह का संदेश…

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने शनिवार को कहा कि, “वह भारत के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।” शपथ ग्रहण समारोह के बाद बधाई देने के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया। 

दरअसल पीएम मोदी ने शुक्रवार को बालेन्द्र शाह के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बधाई दी थी। इसके साथ ही भारत-नेपाल संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने की बात कही थी।

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर किया पोस्ट

पीएम के इस पोस्ट का जवाब देते हुए, नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया। इसमें “धन्यवाद, PM @narendramodi, आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और शुभकामनाओं के लिए। मैं हमारे लोगों की साझा समृद्धि के लिए, और दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।” दोनों देशों के हितों के लिए भारत नेपाल के लिए महत्वपूर्ण देश है।

परिवहन के लिए काफी हद तक भारत पर निर्भर है नेपाल

नेपाल, वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन के लिए भारत पर काफी हद तक निर्भर है। चारों ओर से जमीन से घिरे (लैंडलॉक्ड) नेपाल की समुद्र तक पहुंच भारत के रास्ते ही है, और वह अपनी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा भारत से और भारत के रास्ते ही आयात करता है।

मालूम हो कि नेपाल में युवाओं के नेतृत्व वाले ‘Gen Z’ विरोध प्रदर्शनों के बाद बालेन्द्र पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोकतांत्रिक रूप से चुने गए है।

इससे पहले पिछले साल सितंबर में, पूर्व प्रधानमंत्री ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को सत्ता से हटा दिया गया था। यह बदलाव भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले ‘Gen Z’ विरोध प्रदर्शनों के बाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *