नागपुर में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनें, प्रशासन ने सुनिश्चित की पर्याप्त ईंधन आपूर्ति…

नागपुर में अफवाहों के चलते मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच प्रशासन ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार है।

अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद वैश्विक ईंधन आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई है। इसके चलते जिले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई।

नागपुर में भीषण गर्मी के बावजूद लोग अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर कतार में खड़े नजर आए। स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर विपिन इटांकर ने एक बयान जारी कर आश्वासन दिया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार है।

प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अफवाहों पर विश्वास न करने और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खरीदारी करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *