रायपुर में देर रात लड़के-लड़कियों के बीच जमकर मारपीट, लात-घूंसे चलने के साथ हुई तीखी गाली-गलौज, कृपया विडियो देखने ने से पहले इयरफ़ोन का प्रयोग करें …

रायपुर के महादेव घाट इलाके का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें कुछ आवारा किस्म के लड़के वहां मौजूद लड़कियों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि लड़कियों ने भी आत्मरक्षा करते हुए उन्हें बखूबी जवाब दिया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज भी हुई और लड़कियों ने भी लड़कों की खूब पिटाई की।

हालांकि वीडियो के बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही इस संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत पहुंची है, लेकिन वीडियो को देखने से लग रहा है कि लड़के नशे में थे, जबकि लड़कियां या तो किसी पार्टी में जा रही थीं, या फिर वहां से लौट रही थीं। इसी दौरान उनके बीच यह मारपीट होने लगी।

वायरल वीडियो में दिखा यह सब

वीडियो में 5-6 लड़के और करीब इतनी ही लड़कियां दिखाई दे रही हैं। पहले वे एक-दूसरे को धमकाते हैं, फिर इसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो जाती है। इस दौरान वीडियो में एक लड़की यह कहते हुए सुनाई देती है, ‘हम प्यार से बात कर रहे हैं समझे’।

फिर मारपीट शुरू होते ही एक लड़का कहता है, पकड़ रे इसको। इसी बीच एक लड़की वीडियो बना रही लड़की से किसी मिश्रा को फोन लगाने को कहती है, जवाब में वह लड़की कहती है कि मेरे पास मिश्रा का नंबर नहीं है।

इसी बीच झगड़ रहे लड़के-लड़कियों के साथ मौजूद कुछ उनके दोस्त उन्हें अलग करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वो लोग नहीं मानते हैं।

इस बीच झगड़ रहे लड़कों में से एक लड़का एक लड़की पर हमला करते हुए उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर देता है, तभी वहां खड़ा एक अन्य लड़का आता है, और उस लड़के की जमकर धुलाई कर देता है। इसके बाद सभी लड़के वहां से भाग जाते हैं।

लोगों ने वीडियो शेयर कर पुलिस से की अपील

लड़कियों के साथ हुई इस मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘रायपुर पुलिस इस मामले का संज्ञान ले। महादेव घाट के पास रात में इस तरह की वारदात और लड़कियों के साथ बदतमीजी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *